एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार का बताया महत्व

Bijnor Updated Sun, 05 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजनौर । डीडीपीएस स्कूल में हेल्थ एंड वेलनेस क्लब के तत्वावधान में बच्चों को सामूहिक सूर्य नमस्कार कराया। बच्चों को योग, फल और सब्जी के योगदान के बारे में बताकर जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शारीरिक शिक्षक गोपाल त्यागी के निर्देशन में बच्चों को सूर्य नमस्कार कराया। प्रधानाचार्य मधु चड्ढ़ा ने बताया कि सूर्य नमस्कार समेत अन्य योग करने से व्यक्ति में रोग से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मनुष्य स्वस्थ रहता है।
इस दौरान कक्षा छह से दस तक के बच्चों को दैनिक जीवन में योग का महत्व विषय पर लेखन प्रतियोगिता कराई । कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को अच्छी आदतों पर पांच से दस पंक्तियां लिखवाई। नर्सरी और यूकेजी के बच्चों को फल और सब्जी पर आधारित कविता पाठ कराया। इसके बाद बच्चों ने नागरिकों को फल और सब्जी के प्रयोग और योग के बारे में जागरूक करने को जागरूकता रैली निकाली। इसमें वेलनेस क्लब की इंचार्ज नीरजा सिंह, सुनीता दीक्षित, जितेश विश्नोई, संजीव राठी, पूर्णिमा गौड़, राखी, बबीता, शमा जहीर, रुचि आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें