एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पैरोकार को मार डाला

Bijnor Updated Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नहटौर। मुकदमे की तारीख पर जा रहे एक वृद्ध की बाइक सवार तीन लोगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोप में दरगाह नब्जे हिंद जोगरम्मपुरी के पूर्व सेक्रेट्री व पीस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष मिशाल मेंहदी समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सलारपुर निवासी जुल्फकार अहमद (63) सोमवार सुबह करीब आठ बजे नहटौर-झालू मार्ग पर गांव अकबराबाद के सामने बिजनौर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। जुल्फकार के भाई की पत्नी नाजमीन व पुत्रवधू शादाब बानो भी उसके साथ थी। आरोप हैं कि दो मोटर साइकिलों पर सवार तीन युवकों ने जुल्फकार को घेरकर उसके सिर व पेट में गोली मार दी। जुल्फकार की मौके पर ही मौत हो गई। नाजमीन व शादाब बानो ने शोर मचाते हुए खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर एएसपी ग्रामीण प्रबल प्रताप सिंह व सीओ हरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे। मृतक के समधि वसीम अख्तर ने हत्या के आरोप में गांव सलारपुर निवासी अंसार अहमद व कुमैल उर्फ भोला सहित नहटौर निवासी दरगाहें नब्जे हिंद जोगरम्मपुरी नजीबाबाद के पूर्व सेक्रेटी व पीस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मिशाल मेंहदी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
पैरवी में गई जानः पुलिस के अनुसार 8 दिसंबर 2011 को मजलिस के दौरान खाने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाईयों इफ्तखार व अजादार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चौदह लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मृतक जुल्फकार के तीन बेटे सैकलन हैदर, सिवतैन व गुलाम अब्बास जेल में बंद हैं। जुल्फकार इस केस की पैरवी के लिए ही बिजनौर कचहरी जा रहा था। आरोप हैं कि पैरवी करने की वजह से ही उसे मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें