नजीबाबाद। साहनपुर में कपड़े के शोरूम में लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। क्षेत्रवासियों एवं फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
नगर पंचायत साहनपुर के मोहल्ला मेमरान स्थित कपड़ा बाजार में सरताज का कपड़े का शोरूम है। शनिवार की देर रात अचानक शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई तथा दुकान धू-धू कर जलने लगी। अचानक पड़ोसी नसीम ने शोरूम से धुआं निकलते देखा। कपड़े के जिस शोरूम में आग लगी उसके ऊपर दुकान स्वामी हनीफ का परिवार रहता है। आग की खबर से परिवार में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी प्रयास के बाद फैलती आग को काबू में किया। आग बुझने के बाद सहमे हनीफ के परिवार ने राहत की सांस ली। अग्निकांड में हजारों रुपये मूल्य का कपड़ा राख हो गया।