एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Chandauli News: सुभाष नगर और कुढ़े किंग की टीमें सेमीफाइनल में

वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर में ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते एमएलसी आशुतोष सिन्हा। स
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका प्रीमियर लीग में बुधवार की देर रात दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इसमें सुभाष नगर ने रविनगर और कुढ़े किंग ने सिकटियां को हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। कुढ़े किंग ने अंतिम ओवर में पांच रन से जीत दर्ज कर की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रमश: भोला और संजीव यादव को दिया गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुढ़े किंग की टीम पर सिकटियां के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाए रखा। गेंदबाज मनीष और शाहील ने बल्लेबाजों को रोके रखा। कुढ़े के बल्लेबाज संजीव ने टीम को 68 रन तक पहुंचाया। सिकटियां की टीम ने अच्छी शुरूआत की और तीन ओवर में टीम एक विकेट के नुकसान पर 36 रन बनाए। लेकिन मनीष के 29 रन बनाकर आउट होते ही टीम बिखर गई और पांच रन से मुकाबला हार गई।
सुभाष नगर व रविनगर के बीच खेले गए मुकाबले में नौ विकेट से जीतकर सुभाष नगर सेमीफाइनल में पहुंचा। भोला ने शानदार 46 रन बनाए। इसके पहले मुख्य अतिथि सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा व सिद्धाथ जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और भाईचारे की सोच विकसित करता है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच साबित होते हैं। आयोजक सभासद आरती यादव और समाजसेवी श्रवण यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। कमेंट्री संदीप यादव ने की, जबकि निर्णायक की भूमिका मुकेश यादव मुक्की और शशि मिश्रा ने निभाई। इस अवसर पर राकेश शर्मा, रामधनी यादव, पारस यादव, संजय यादव, अमरनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें