एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तुलसी जयंती पर कई जगह कार्यक्रमों की धूमधाम

Chitrakoot Updated Wed, 14 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। महाकवि तुलसीदास की जयंती पर कार्यक्रमों से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर बातें हुईं। राजापुर में हुए कार्यक्रम में प्रशासन से तीर्थस्थली को विकसित करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजापुर में तुलसी जयंती समारोह तुलसी स्मारक भवन में मनाया गया। तुलसी स्मारक समिति के संयुक्त सचिव शिवपूजन गुप्ता ने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह को अंगवस्त्रम् और नारियल भेंट किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया। इस मौके पर राजापुर के लोगों ने जिलाधिकारी से तुलसी दास की प्रतिमा को और ऊंचाई पर स्थापित करने और इस पर छतरी लगवाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद वर्मा को इस संबंध में इस्टीमेट तैयार करने को कहा और आश्वासन दिया कि इसके लिए प्रशासन हर संभव मदद करेगा। इस दौरान डा. संतोष कुमार मिश्रा, मनोज द्विवेदी, चुन्नू दादू, घनश्याम प्रसाद, प्रेमप्रकाश दुबे आदि के अलावा हजारों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। उधर, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने तुलसी मंदिर में जाकर दर्शन किए। निर्मोही अखाड़े से शोभायात्रा निकाली गई। श्रंगारी जी महाराज मुख्य अतिथि थे। कामदगिरी प्रमुख द्वार पर तुलसी जन्मोत्सव धूमधाम से मना। यहां पर रामस्वरूप जी, मदन महाराज, श्रंगारी जी ने तुलसीदास की प्रतिमा पर पुर्ष्पाचन किया। रामघाट में तुलसी गुफा में अखंड कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया गया। उधर, श्री वशिष्ठ नारायण करवरिया महाविद्यालय मझगांव राजापुर में भी संत तुलसीदास जयंती समारोह मनाया गया। यहां मुख्य अतिथि भीमसेन सिंह रहे। प्रिंसी, प्रतिभा, दीपाली, जीशान अली, हर्ष द्विवेदी, रानू, पिंकी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्य डा. हरिकांत श्रि ने तुलसी के बारे में विचार रखे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें