चित्रकूट। राशनकार्डों को लेेकर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में राशनकार्डों को धांधली जारी है। बुधवार को भरतकूप क्षेत्र के रसिन मजरे के महादेवन और अकबरपुर (ब) गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम सेे मिलकर कोटेदारों की शिकायत की। उन्होंने कोटेदारों पर रुपये लेकर अंत्योदय और बीपीएल के राशनकार्ड बनने और पात्रों का नाम सूची से काटने का आरोप लगाया है।
अकबरपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार पर रुपये लेकर बीपीएल और अंत्योदय के राशनकार्ड दूसरे अपात्र लोगों को देने के आरोप लगाया है। ग्रामीण देहुतिया पत्नी रामसजीवन का नाम काटकर शारदा की पत्नी राधा का नाम दर्ज किया है। इसके अलावा देवराज पुत्र रामदयाल के बदले रामनरेश पुत्र रामप्रसाद का नाम कर दिया गया। इसके अलावा लगभग एक दर्जन कार्डधारकों के नाम काटकर अपने चहेतों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। ग्रामीणों ने सक्षम अधिकारी से मामले की जांच कराकर पुन: राशनकार्ड जारी कराने की मांग की है। शिकायत करने वालों में सुरेश पुत्र रामप्रताप, दशोदिया, शिवरनियां, धर्मेंद्र सिंह, शिवकली, राजेंद्र सिंह, सुरेश कुमार कुशवाहा, शीतल, शंकर, देवशरन, भोला, गीता, चंदनियां, महरनियां, राजकुमारी, देहुतिया आदि थे। वहीं रसिन गांव के महादेवन मजरे के ग्रामीणों ने कर्वी एसडीएम संजीव सिंह को शिकायत करते हुए कहा यह कोटेदार अपने रवैए से बाज नहीं आ रहा है। गांव में न तो गए राशनकार्ड जारी किए जा रहे और ना ही अभी तक फार्म ही दिया गया। वह लोग जब भी पूछते है तो कोटेदार यही कहता है तुम्हारे नाम का राशनकार्ड का फार्म नहीं आया है। इसके अलावा राशन कार्ड के वितरण में धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने नए राशनकार्ड बनवाने के लिए आदेशित करने की मांग की। शिकायतकर्ताओं में लल्लू राम, धनीराम, श्यामबाबू, सुमेरा, भोला, बुटुनुआ, मुन्नीलाल, शिवलाल, शिवपूजन, गुलमारी, जगतराम, रामकिशोर, विद्रोही, सुरेंद्र वर्मा, रामबाबू आदि रहे।