एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांव-गांव जाएगा नमो रथ

Chitrakoot Updated Mon, 17 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नरेंद्र मोदी की लखनऊ में प्रस्तावित शंखनाद रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ जनता को लाना जरूरी है। इसके गांव-गांव प्रचार के लिए रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह ने नमो रथ रवाना किया।
जिलाध्यक्ष ने बताया रथ में एक प्रोजेक्टर के माध्यम से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी। भाजपा नेता कहा कि विजय शंखनाद रैली ऐतिहासिक होगी। सिंह ने कहा कि पूरा देश मोदी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में देख रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि रैली को यादगार बनाने के लिए जनपद के कार्यकर्ता और जनपदवासी लखनऊ पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास करा देंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर चंद्र प्रकाश खरे, युधिष्ठिर सिंह, पंकज, रघुनाथ जायसवाल, शिवाकांत पांडेय, अर्जुन सिंह, अरुण सिंह, सचिन अवस्थी, सुशील अवस्थी मौजूद रहे। दो मार्च को लखनऊ में होने वाली शंखनाद रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता विद्यासागर पांडेय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, इसलिए लोगों को लखनऊ चलने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें