एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कहीं भी आचार संहिता उल्लंघन में न फंसें बसपा कार्यकर्ता

Chitrakoot Updated Fri, 07 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। बल्दाऊगंज मंदिर के हाते में बहुजन समाजवादी पार्टी की कर्वी विधानसभा इकाई का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को हुआ। बैठक में मौजूद प्रदेश के पूर्व मंत्री गयाचरन दिनकर ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक ढांचे को शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि सत्ता के खिलाफ चुनाव जीतने का उनका पुराना इतिहास रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिनकर ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ध्यान रहे कहीं भी कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन में न फंसे। पार्टी का आधार मजबूत करने के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भी नजर रखने की चेतावनी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराने और सूची में गलत नामों को हटवाने की प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए। चुनाव के दौरान अधिकारी के निष्पक्ष काम न करने पर उसकी सूची बनाकर प्रत्याशी सहित अन्य नेताओं को सूचित करें। कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रत्याशी आरके पटेल का तिलक कर चुनावी रणभेरी बजा दी। उन्होंने कार्यकर्ताआें का स्वागत करते हुए कहा कि असली चुनाव तो कार्यकर्ता ही लड़ता है। जनता के सहयोग से शासन सत्ता के खिलाफ ही चुनाव लड़कर जीता है। आज पूरे प्रदेश में हत्या, चोरी, लूट आदि जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गई है। मऊ-मानिकपुर से विधायक चंद्रभान सिंह पटेल ने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कुछ दलोें को तो प्रत्याशी ढूंढ़े नहीं मिल रहे हैं। सम्मेलन में मंडल कोआर्डिनेटर आरके वर्मा, पार्टी जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद, रामसेवक शुक्ला, शिवदयाल रत्नाकर, रमेश पटेल, बलबीर पाल, जमुना प्रसाद पाल, दिनेशचंद्र वर्मा, कुलदीप सिंह खेंगर, प्रेमशंकर वर्मा, हरिगोपाल मिश्रा, सिद्वार्थ त्रिपाठी, मो. आरिफ, महेंद्र कुमार अनुरागी, प्रहलाद यादव, सुरेश कुमार अनुरागी, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, सोनपाल वर्मा सहित प्रधान और बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें