एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कमिश्नर ने ली प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

Chitrakoot Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। तीसरे चरण में मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जनपद में 10 अप्रैल को होने वाले चुनाव के मद्देनजर चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त मुरलीधर दुबे ने जिलाधिकारी मुथुकुमार स्वामी, पुलिस अधीक्षक किरण एस के साथ बैठक कर पुलिस और प्रशासन को सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर ने सतना और रीवां जनपद में तीसरे चरण के चुनाव के मद्देनजर सतर्क रहने को कहा है। आयुक्त ने तीर्थक्षेत्र के होटल और लाजों के रजिस्टर को चेक करने का निर्देश दिया। आयुक्त सीमावर्ती क्षेत्रोें में आवागमन के हालात का जायजा लिया। श्री दुबे ने निष्पक्ष चुनावों के लिए पुलिस को आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी है। चुनाव के मद्देनजर छोटी घटनाओं को तत्काल संज्ञान में लेकर तुरंत निस्तारित करने को कहा है। चुनाव के मद्देनजर उन्होंने जिलाधिकारी से गुंडा एक्ट सहित जनपद के आपराधिक छवि के लोगों को पाबंद करने की कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार, सीडीओ एनपी सिंह, एसडीएम मानिकपुर चंद्र प्रकाश उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक आरडी चौरसिया, सीओ सिटी सुधीर जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें