एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बदमाशों ने चार घरों में की लूटपाट

Chitrakoot Updated Mon, 21 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शिवरामपुर (चित्रकूट)। कोल बस्ती में धावा बोलकर नकाबपोश बदमाशों ने चार घरों में लूटपाट की। जिन लोगों ने विरोध किया, उनको जमकर पीटा। बदमाश यहां से नकदी-जेवर समेत करीब करीब डेढ़ लाख का माल ले गए। घटना शनिवार की रात लगभग एक बजे की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। पुलिस का कहना है कि इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूटपाट की यह घटना कस्बे में रेलवे फाटक के दूसरी तरफ बसी कोल बस्ती डबाई में हुई। बदमाशों ने सबसे पहले रामसुपास पुत्र शिवप्रसाद के घर धावा बोला। रामसुपास ने बताया कि वह अपनी पत्नी जुग्गा और पुत्र विनय के साथ बाहर सोया था। रात लगभग एक बजे चार बदमाश आए और उनको जगाया। मारापीटा और पत्नी के गहने और चार सौ रुपये लेकर चले गए। साथ ही धमकी दी कि किसी से बताया तो अगली बार जान से मार देंगे। इसके बाद बदमाश श्रीपाल पुत्र परमनाथ के घर पहुंचे। श्रीपाल ने बताया कि बदमाश उसका मोबाइल और पत्नी के गहने ले गए। विरोध करने पर मारपीट भी की। बदमाशों नेे वहीं रहने वाली प्रेमा पत्नी प्यारेलाल के घर से भी सामान लूटा और उसके लड़के लखन के साथ मारपीट की। इसके बाद इन बदमाशों ने छोटू पुत्र रामलाल के घर में भी जमकर मारपीट की और यहां से पांच हजार रुपये और लगभग सत्तर हजार के गहने ले गए। कोतवाली से महज दो किमी की दूरी पर हुई वारदात से लोगों में दहशत है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही यहां एक कपड़े की दुकान से चोरी में लगभग सवा लाख का माल पार हुआ था। उधर, इस संबंध में बात करने पर चौकी प्रभारी नीरज यादव का कहना था कि वे कुछ ही देर पहले ही घटनास्थल से गश्त कर लौटे थे। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि दो संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए लाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें