एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मील का पत्थर साबित होगा सम्मेलन : जगदेव सिंह

Chitrakoot Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चित्रकूट। यादव महासभा के दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन का रविवार को समापन हो गया। इसमें सात प्रस्ताव पारित किए गए। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने कहा कि यह सम्मेलन यादव समाज को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब तक प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक अपना प्रतिनिधि नहीं होगा, तब तक दबे और पिछड़े तबके का उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं लेकिन कुछ भ्रष्ट अधिकारी उनके क्रियान्वयन में रुचि नहीं ले रहे हैं। प्रांतीय अध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने लोगों से किसी के बहकावे में न आने को कहा। कहा कि प्रत्येक चुनाव में अपनी ही बिरादरी के प्रत्याशी को चुनें तभी आपकी बात सुनी जाएगी। यहां के लोगों की जो समस्याएं हैं, उन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर निराकरण कराएंगे। उन्होंने यादव महासभा के अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ और जिला संगठन मंत्री अमित यादव को यहां के लोगों की समस्याओं के निराकरण की कमान सौंपी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष फतेहपुर जगनायक सिंह यादव ने जिला यादव महासभा को महाविद्यालय खोलने के लिए पचीस हजार की मदद का ऐलान किया।
सम्मेलन के दूसरे दिन सांसद डिंपल यादव के प्रतिनिधि नवाब सिंह यादव ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि यादव समाजवादी पार्टी का वोट बैंक है। अन्य वर्गों के लोग परिस्थितियों के अनुसार वोट तो दे सकते हैं पर लाठी और गोली तो यादव ही खाता है। उन्होंने पार्टी द्वारा यादवों को नजरंदाज करने की टीस भी व्यक्त की। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं को कुछ भ्रष्ट अधिकारी जनता तक नहीं पहुंचने दे रहे हैं। इनकी शिकायत सीएम से की जाएगी। इस मौके पर भइयालाल यादव, कमला यादव, रामशंकर, महेंद्र सिंह, मनोज सिंह, इंद्रजीत, देवीदयाल, शंकर प्रसाद यादव, त्रिभुवन सिंह यादव, रामावतार यादव, बाबा सियाराम दास भी मौजूद रहे। इस मौके पर सात प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें देश और प्रदेश में पिछड़े, शोषित, दलित अधिकार वंचित, मजलूम, अल्पसंख्यकों की एकता पर विचार, प्रदेश में समाज की सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक एवं राजनैतिक स्थिति पर विचार आदि बिंदु शामिल हैं। मंत्री जगदेव सिंह यादव ने सीतापुर में बाबा सियाराम दास की मांग पर यहां एक राजकीय कन्या इंटर कालेज खुलवाने का वादा किया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी को आना था। बताया गया कि बलिया में किसी कार्यक्रम में चले जाने की वजह से वह नहीं आ सके।
विज्ञापन

लाल किला कह रहा आज आजादी से....
यादव महासभा के प्रांतीय सम्मेलन में कवि सम्मेलन भी हुआ। इसकी अध्यक्षता डा. कृष्णगोपाल गौतम ने की। उन्होंने पढ़ा- लाल किला कह रहा आज आजादी से, ऊंचे बंगले में ठहरी शहजादी से...। जवाहर लाल जलज ने कहा, क्यों कहते हो चोर हमें तुम, कुछ और नहीं, हमें सिर्फ कुर्सी प्यारी...। मधु जैन, कृपालु, महेश मंगल, संजीव कुलश्रेष्ठ, प्रताप सिंह ने भी रचनाएं पढ़ीं।
अधिकारी पर बरसे जिला पंचायत अध्यक्ष
जिले के एक अधिकारी पर जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में रोड़ा है। बसपाई मानसिकता का यह अधिकारी सरकार की छवि धूमिल कर रहा है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है और कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। सम्मेलन में आए मंत्री जगमोहन सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें