एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया काम

हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
काली पट्टी बांध कर इलाज करती डॉ प्राची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जिले के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। क्लिनिकल स्टेबलेशमेंट एक्ट के विरोध में पूरे दिन काली पट्टी बांधकर काम किया। इससे पूर्व देवरिया क्लब परिसर में चिकित्सकों ने बैठक की।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना था कि यह एक्ट चिकित्सक व चिकित्सा पेशे के विरोध में है। इससे चिकित्सकों को बेवजह परेशान व उत्पीड़न करने की व्यवस्था की जा रही है। इसे किसी भी हाल में सफल नहीं होने दिया जाएगा। एक्ट का विरोध सभी चिकित्सक अंतिम दम तक करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के सचिव डॉ. उमाकांत पांडेय, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जीएन पांडेय, डॉ. एचसी अरोरा, डॉ. वरेश नागरथ, डॉ. शोभा शुक्ला, डॉ. शशिप्रभा गुप्ता, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. सौरभ बरनवाल, डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. समीर यादव, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. संदीप जायसवाल, डॉ. प्राची जायसवाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें