एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उस पार की कच्ची शराब इस पार बवाल मचा रही

Deoria Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बरहज/बरौली। कच्ची शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रही है। इसकी बिक्री का विरोध करने वाले मारे जा रहे हैं या पीटे जा रहे हैं। बावजूद इसके धंधा सरेआम हो रहा है। सरयू नदी के उस पार की बनी कच्ची शराब इस पार बवाल की जड़ बन गई है। लोगों के आवाज बुलंद करने के बाद भी रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटइलवा में विरोध करने वालों को मिली धमकी
क्षेत्र के ग्राम कटइलवा में कच्ची शराब की बिक्री बेखौफ होती है। कटइलवा और बेलडाड़ गांव के बीच सरयू किनारे उस पार की बनी कच्ची शराब नाव से उतारी जाती है। यहां से गांवों में बिकने वाले अड्डों तक पहुंचाई जाती है। गत माह गांव के लोग बिक्री के विरोध में आए। पुलिस मौके पर पहुंची तो गांव के लोगों को ही चुप कराने में जुटी रही। लोग सरेआम हलका सिपाहियाें पर दोष मढ़ते रहे।
करायल शुक्ल में दो महिलाओं को पीटा
शनिवार की शाम मदनपुर क्षेत्र के करायल शुक्ल गांव में कच्ची शराब की ब्रिकी करने से मना करने पर गांव की इंद्रावती देवी, अमलावती देवी की कच्ची शराब बेचने वालों ने जमकर पिटाई कर दी। दोनों को नगर के सीएचसी पर इलाज कराया गया। करीब तीन साल पूर्व कच्ची शराब बेचने के मना करने गए लोगों के चार पहिया और दो पहिया वाहन जला दिए गए थे।
विज्ञापन

सभासद की हो चुकी है हत्या
बरहज में कच्ची शराब के विरोध को लेकर सभासद मिहिरकांत तिवारी की हत्या हो चुकी है। इसके बाद भी नगर के गौरा, तिवारीपुर, कुटीघाट, पटेल नगर में यह धंधा चल रहा है।
कई गांवाें की महिलाएं कर चुकी हैं विरोध
पैना, उजारा मोहांव, पलिया, नदुआ छपरा, नवापार, बारादीक्षित, पचौहा गांव में भी लोग कच्ची शराब के बिक्री के विरोध में महिलाएं विरोध कर चुकी हैं। लेकिन उन्हें भी देख लेने की बात कहकर चुप करा दिया गया। कपरवार गांव के पश्चिम टोले पर गाजा और विनोवापुरी में कच्ची शराब सरेआम बेची जा रही है। लोगों के विरोध के बाद भी बिक्री का सिलसिला कायम है।
छापा मारकर कार्रवाई होगी : सीओ
बरहज। क्षेत्राधिकारी डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि कच्ची शराब की बिक्री के अड्डों पर छापामारी कर कार्रवाई की जाएगी। कड़ाई से इस पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें