एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

आंदोलनकारियों और प्रशासन के बीच वार्ता विफल

Deoria Updated Mon, 17 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। नायब तहसीलदार के निलंबन और उन पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर शहर के सुभाष चौक पर विजय पांडेय ‘पट्टू बाबा’ का अनशन तीसरे दिन भी चलता रहा। अनशन तोड़वाने के लिए रविवार को एडीएम वित्त पहुंचे थे लेकिन वार्ता विफल रही। अनशनकारियों ने बुधवार को बड़ा आंदोलन कर प्रशासन को कड़ी चुनौती देने की योजना बनाई है। इसी क्रम में वरिष्ठ छात्र नेताओं ने नायब तहसीलदार का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनशनकारी विजय पांडेय ‘पट्टू बाबा’ ने कहा कि जिला प्रशासन तत्काल नायब तहसीलदार को निलंबित कर उनके खिलाफ दलित उत्पीड़न और हत्या के प्रयास का मुदकमा दर्ज करे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि के समन्वयक डॉ. कमलापति प्रजापति को तत्काल पद से हटाया जाए। उनका कहना था कि तीन दिन से शांतिपूर्वक अनशन चल रहा है लेकिन उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने कोई नहीं आया। रविवार को करीब तीन बजे एडीएम वित्त पहुंचे और अनशत तोड़ने की सिफारिश की। उनका कहना था कि डीएम जिले में नहीं हैं। उनके आने पर चैंबर में बात होगी। इसका सभी ने एक स्वर में विरोध किया। एडीएम वित्त को वापस लौटना पड़ा। विजय पांडेय ने कहा कि प्रशासन शांतिपूर्वक आंदोलन से मानने वाला नहीं है। बुधवार को पूरे शहर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदारियां बांट दी गईं हैं। इस अवसर पर राजू मिश्रा, राधेश्याम शुक्ल, बालमुकुन्द राय, टोनी शाही, रामनिवास, अविनाश सहित सैकड़ों लोग रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें