देवरिया। जनपद में भोजन पकाते समय चार महिलाएं आग की चपेट में आग कर गंभीर रुप से जल गई। हालत खराब होने के कारण एक महिला को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल गांव निवासी रामप्रवेश सिंह की पत्नी सरोज सिंह 26 मंगलवार की रात भोजन पका रही थी। साड़ी में आग पकड़ लिया और वह गंभीर रुप से जल गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सरोज की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट गांव निवासी बबली सिंह भोजन पकाते समय जल गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सलेमपुर कोतवाली के कोड़रा ठाकुर गांव निवासी कनकलता के ऊपर दीपक गिर गया और वह गंभीर रुप से जल गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मदनपुर थाना क्षेत्र के नकईल गांव निवासी रिंकी मंगलवार की रात गंभीर रुप से जल गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब देखकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
गैस लीकेज से लगी आग
देवरिया। रसोई गैस लिकेज होने के कारण एक मकान में आग लग गई। शहर के सीसी रोड निवासी गोपाल तिवारी ने सूचना दी कि रसोई गैस लिक होने के कारण मकान में आग लग गई है। सूचना के बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंच गई। आग से नुकसान का आंकलन नहीं हो सका है।