एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अज्ञात बीमारी से दो की मौत, चार भर्ती

Deoria Updated Wed, 10 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। बिठ्ठलपुर गांव में एक अज्ञात बीमारी को लेकर तनाव बना है। इस बीमारी से दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं चार लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती है। गांव वाले इसे टोना-भूत का चक्कर मानकर एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। इस कारण गांव में तनाव है। ग्रामप्रधान ने बीमारी को लेकर उठ रही अफवाहों से एसडीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. आरडी पांडेय ने गांव के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को गांव में चिकित्सकों की टीम भेजने का निर्देश दिया। एसडीएम को पत्र देकर ग्रामप्रधान यशोदा देवी ने बताया कि सोमवार की रात अज्ञात बीमारी से इंदल कुमार (32) और मलुरी (60) की मौत हो गई। गांव की जिलेबा (60), कौशल्या (35) और संजू (30) बीमारी कीे चपेट में हैं। इनमें से जिलेबा का इलाज मेडिकल कॉलेज, कौशल्या और संजू का इलाज निजी चिकित्सालय में चल रहा है। बीमारी से हो रही ताबड़तोड़ मौतों से लोग दहशत में हैं। गांव के लोग टोना-भूत के चक्कर में पड़ कर आपस में लड़ने मारने पर आमादा हो गए हैं।
ग्रामप्रधान ने बताया कि दोनों मौते एक ही तरह की बीमारी से हुई। दोनों के पेट में पहले दर्द हुआ बाद में सिर में चक्कर आने लगा और एक घंटा के अंदर मौत हो गई। उन्होंने एसडीएम से गांव में व्याप्त तनाव को कम करने और पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था करवाने की मांग की। एसडीएम ने कहा कि बीमारी की जांच के लिए मेडिकल टीम भेजी जा रही है। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सक
सीएचसी के चिकित्साधिकारी आरपी यादव ने कहा कि बीमारी का लक्षण मस्तिष्क ज्वर जैसा लग रहा है। गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है। पीड़ितों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया है। जांच के बाद बीमारी का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें