एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

Deoria Updated Wed, 04 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर मंगलवार को उपभोक्ता सड़क पर उतर गए। भटवलिया चौराहे पर जाम लगा दिया। कोतवाल के समझाने के बाद उपभोक्ताओं ने एक्सिईएन कार्यालय पहुंचे। किसी अधिकारी के मौजूद नहीं होने पर उपभोक्ताओं को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामकृपाल साहनी और सदानंद तिवारी की अगुवाई में शाम को उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र भटवलिया पहुंचे। अधिकारियों से विद्युत कटौती और जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए उनसे बात किए। जब उन्हें सही जवाब नहीं मिला तो वह चौराहे पर आकर देवरिया-सलेमपुर मार्ग को जाम कर दिया। इससे यातायात बाधित हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ सिटी एनके सिंह और शहर कोतवाल रामअवतार यादव मयफोर्स पहुंचे। उन्होंने उपभोक्ताओं से बात की। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि बिजली विभाग का मामला है तो सड़क जाम क्यों कर रहे हैं। लोगों को इससे परेशानी हो रही है।
उपभोक्ताओं को उनकी बात समझ में आ गई और विद्युत वितरण केंद्र पर चले गए। वहां कोई अधिकारी नहीं मिला तो जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान हैं। आए दिन हो रही कटौती और फाल्ट ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी अधिकारी सुधि नहीं लेते हैं। जाम लगाने वालों में प्रमोद, किशन, जीतू, योगेंद्र, अमरनाथ, प्रतीक, सूर्यनाथ, नीतेश, महाबीर, प्रभुनाथ, विक्कू, रामबृक्ष, रमेश और अंगद आदि समेत तमाम उपभोक्ता प्रमुख रहे। इसके अलावा सोमवार की रात शहर के उमानगर मुहल्ले में 33 हजार वोल्ट का तार एक मकान पर गिर गया। हालांकि कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन रामलीला मैदान विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। बिजली कर्मियों ने मेहनत कर इसे ठीक किया। मंगलवार को दिन से स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें