एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब पुलिसवालों की नेमप्लेट पर उर्दू में भी होगा नाम

Deoria Updated Sat, 02 Nov 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रुद्रपुर। डीएम और एसपी कार्यालयों पर लगे अधिकारियों के नाम और पदनाम के नेमप्लेट का उर्दू में होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन इधर पुलिस महानिदेशक कार्यालय से एक नया फरमान जारी हुआ है। नए फरमान के अनुसार पुलिस कर्मचारियों की वर्दी पर लगे नेमप्लेट में भी कर्मचारी का नाम उर्दू में लिखा जाएगा। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के सहयोगी पुलिस महानिरीक्षक बीपी जोगदंड की ओर से जारी आदेश में पुलिस हेडक्वार्टर इलाहाबाद को निर्देशित किया गया है कि वे प्रदेश भर के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शासन की मंशा से अवगत कराएं। आदेश में यह भी कहा गया है कि एक माह के अंदर पुलिस कार्यालयों पर लगे अधिकारियों के नाम और पदनाम के पट्ट पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ उर्दू में भी नाम पदनाम लिखे जाए। डीजी कार्यालय के निर्देश पर इलाहाबाद पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्यप्रकाश ने पुलिस अधीक्षकों को पत्र भेज कर उनके जिले के सभी पुलिस कर्मचारियों को वर्दी पर उर्दू में नेमप्लेट लगवाना सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को पुलिस कर्मचारियों की वर्दी पर हिंदी या अंग्रेजी में लगे नेमप्लेट के साथ उर्दू में भी नाम पदनाम लिखवाने का निर्देश दिया है। इस बाबत सीओ जीपी मिश्रा ने कहा कि पुलिस महानिदेशक कार्यालय से जारी आदेश को सर्किल के सभी पुलिस कर्मचारियाें को अवगत करा दिया गया है। पुलिस कर्मचारी इसका पालन करेंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें