गौरीबाजार। पिड़िया में शामिल होकर घर आ रही एक किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक गांव छोड़कर भाग गया। किशोरी ने मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। गुुरुवार को स्थानीय पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव में एक व्यक्ति के घर पिड़िया लगाई है। बुधवार की रात नौ बजे के करीब वह पिड़िया में शामिल होने गई थी। कुछ देर बाद वह घर लौट रही थी। तभी गांव का एक युवक उसे जबरन मुंह पर कपड़ा बांधकर उठा ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ बागीचे में दुष्कर्म किया। जाते समय युवक ने मुंह खोलने पर किशोरी को धमकी देने लगा। बताया जाता है कि रात को युवक गांव छोड़कर भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई। गुरुवार की सुबह आठ बजे के करीब परिवार के लोग पीड़ित लड़की के साथ थाने पहुंचे और तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के राहुल निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर राजेन्द्र वर्मा का कहना है कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है। केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की का डॉक्टरी परीक्षण करा दिया गया है।