एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

30 मृतकाें के परिवार वाले अनुदान राशि लेने नहीं पहुंचे

Deoria Updated Thu, 05 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। जेई/एईएस से हुई मौत की अनुदान राशि लेने में मृतकों के परिवार वालों की दिलचस्पी नहीं है। इससे स्वास्थ्य विभाग काफी परेशान है। संबंधित पीएचसी/सीएचसी से सूचना भेजने के बाद भी परिजन अनुदान राशि लेने नहीं पहुंचे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी तो सभी के घर तक गए लेकिन नतीजा शिफर रहा। विभाग ने अनुदान नहीं लेने वाले 30 लोगों की सूची तैयार कर ली है। रजिस्टर्ड डाक से सूचना भेजने की तैयारी है। दिसंबर महीने तक अनुदान के लिए आवेदन नहीं किए गए तो यह राशि शासन को लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश्र सरकार ने जेई/एईएस से मौत और विकलांगता होने पर अनुदान देने की योजना शुरू की। इसके तहत मृतकों के परिवार वालों को कागजी कार्यवाही पूर्ण करने पर 50,000 और विकलांग हुए मरीजों को एक लाख रुपये अनुदान दिया जाना है। वर्ष 2012-13 में जिले में जेई/एईएस से 85 लोगों की मौत हो गई। इसमें से 55 लोगोें ने अनुदान राशि ले ली है। शेष 30 लोगों को अनुदान राशि देने के लिए विभाग परेशान है। सीएमओ ने संबंधित पीएचसी/सीएचसी के माध्यम से मृतकों के परिवार वालों तक सूचना भेजवाई लेकिन वे नहीं आए। इसके बाद जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह सभी के घर गए, फिर भी नतीजा जस का तस है। अब सभी के घर रजिस्टर्ड डाक से संदेश भेजा जाएगा। यदि परिवार वाले दिसंबर महीने तक आवेदन नहीं करेंगे तो अनुदान राशि शासन को वापस हो जाएगी।

इन्होंने नहीं ली है अनुदान राशि
नाम पिता का नाम गांव
गुलाबी बच्चन बलुआ अफगान, भटनी
हरीदास श्रीराम बरौली मंदिर, देवरिया नगर
राज नकुल रामनाथ देवरिया
हसीना बिकाऊ सलेमपुर वार्ड नंबर नौ
करीना दारा कुशवाहा छपौली, गौरीबाजार
सपना रामनक्षत्र यादव पकड़ी बीरभद्र, देसही देवरिया
शुभम राजेंद्र चौरसिया औरंगाबाद, सलेमपुर
मुन्नी लालदेव प्रसाद भाटपाररानी
सोनू माधव लक्ष्मीपुर, भटनी
शिवम जयप्रकाश पांडेय मझौलीराज वार्ड नंबर छह, सलेमपुर
रवि कृष्णमोहन तिवारी देवरिया खास, देवरिया
बब्बे कुमार जितेंद्र कुमार मांझा भीमसेन, रुद्रपुर
छोटू धर्मेंद्र चोरडीह, लार
अमिना जुमा अंसारी धनराज छपरा, भाटपाररानी
हिमेश सुभाष यादव रामपुर कारखाना
दीपक सुखसागर महसू, मझगावां
रवि मनोज तिवारी जगदीशपुर, रुद्रपुर
गुलशन रवींद्र यादव बरसीपार, सलेमपुर
अमित प्रेमचंद्र विश्वकर्मा रामपुरवा, भलुअनी
आदित्य जमुना प्रसाद बढ़या बुजुर्ग, मझगावां
अंजली गुड्डू सिंह महुआरी, पथरदेवा
आदित्य रामसिंगार जोगिया, रुद्रपुर
ज्योति संतोष रजला, मझगावां
जूली गोवर्धन निषाद नगवा, रुद्रपुर
जैसमीन मोहम्मद असरफ छोटी कैथवलिया, पथरदेवा
हिमांशु पप्पू बेलवा दुबौली, रुद्रपुर
पवन रामबड़ाई सिंह पडरी राजा, पथरदेवा
कुंदन रमेश वर्मा पिपरा झाम, देसही देवरिया
संजना रामदुलारे कुशवाहा करजही कोटवा, पथरदेवा
गौरी रजनीश मिश्र बनकटा मिश्र, सलेमपुर
नोट- रुद्रपुर के जोगिया निवासी आदित्य की मृत्यु जिला अस्पताल में हुई। शेष सभी की मौत गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुई है।
कोट
मृतकों के परिजन मृत्यु प्रमाण-प्रमाण, निवास प्रमाण पत्र और पहचान पत्र के साथ संपर्क कर सकते हैं। सभी प्रमाण-पत्र देने के एक सप्ताह में पीड़ित को अनुदान राशि का चेक दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

- अंगद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, देवरिया।
कोट
बार-बार संदेश देने के बाद भी जेई/एईएस से मृतकों के परिजन अनुदान राशि लेने नहीं आ रहे हैं। अब रजिस्टर्ड डाक से उनको सूचना दी जाएगी। सूची में उपलब्ध पते पर रजिस्ट्री भेजी जाएगी।
- डॉ. एएन तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें