एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल में अधेड़ का शव मिला

Deoria Updated Mon, 20 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

देवरिया। संदिग्ध हालात में 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बलटिकरा चौराहा स्थित प्राथमिक विद्यालय के बरामदे में उसका शव मिला। चौराहे के लोगों के अनुसार मृतक मानसिक रुप से विक्षिप्त था और दो दिन पूर्व से यहां दिखाई दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बलटिकरा चौराहे के पास प्राथमिक विद्यालय स्थित है। शनिवार की सुबह एक अध्यापक विद्यालय खोलने गए तो बरामदे में अधेड़ का शव देखा। उन्होंने मामले की जानकारी चौराहे के लोगों के साथ ही रामपुर कारखाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर चौराहे के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह व्यक्ति दो दिन पूर्व से चौराहे पर दिखाई दिया था। देखने से वह विक्षिप्त लग रहा था। चौराहे के लोगों का कहना था कि ठंड लगने से ही अधेड़ की मौत हुई होगी। क्योंकि उसके शरीर पर न तो गर्म कपड़े थे और न ही उसके पास ओढ़ने के लिए कुछ था। मौके पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शव के शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद का कहना है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें