देवरिया। आपसी विवाद के बाद कुछ लोगाें ने एक किशोर को सेंट्रल पुलिस चौकी परिसर में बंधक बनाकर पिटाई कर दी। इसके किशोर को गंभीर हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले। मामला पुलिसकर्मियों के घरवालों से जुड़ा होने पुलिस पूरे मामले में पर्दा डालने पर लगी हुई है।
सेंट्रल चौकी परिसर में पुलिसवालों का सरकारी आवास है। सरकारी आवास के बच्चों ने छेड़खानी की बात कहकर रवि और ऋषभ नाम के दो युवकों की पिटाई कर दी। किसी तरह मामला शांत हुआ।
तहसील रोड निवासी अंशू खान ने जब पिटाई की बात आरोपियों से पूछा तो वह भड़क गए। कोतवाली में दिए तहरीर में अंशू के पिता जलालुद्दीन का आरोप है कि गुरुवार शाम 7.30 बजे के करीब बाइक सवार दो युवक अंशू को अगवा कर सेंट्रल चौकी ले गए। परिसर में बंधक बनाकर किशोर की बेरहमी से पिटाई की। अचेत हालत में परिसर में छोड़कर हमलावर भाग निकले। घायल युवक को परिजन लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया। जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बच्चों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। एक पक्ष छेड़खानी तो दूसरा पक्ष क्रिकेट को लेकर विवाद बता रहा है। फिलहाल मामले की जांच कर रही है।