एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंत्येष्टि में जा रहे छह लोगों की मौत

Etah Updated Mon, 27 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी बहनोई की अंत्येष्टि में भाग लेने ट्रैक्टर-ट्राली से जा रहे परिजन एवं पड़ोसियाें को सामने से आ रहे टैंकर ने रौंद दिया। इसमें से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं डेढ़ दर्जन घायल हो गए। इनमें से छह की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव बसुंधरा के निकट की है। बताते हैं कि जलेसर क्षेत्र के ग्राम अन्नियां निवासी सुनहरी लाल की बहिन कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामपुर घनश्याम निवासी बेनीराम को ब्याही थी। रविवार को बेनीराम की मौत की सूचना पर सुनहरी लाल परिजनों एवं पड़ोसियों के साथ ट्रेक्टर में सवार होकर रामपुर घनश्याम आ रहे थे। रात लगभग साढ़े आठ बजे जैसे ही ट्रेक्टर बसुंधरा के निकट पहुंचा। वैसे ही सामने से आ रहे एक टेंकर ने रौंद दिया। टक्क र इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और ट्राली के परखच्चे उड़ गए। ट्राली में बैठे लोग टैंकर से कुचलते चले गए। रात के घुप अंधेरे में यहां कोहराम मच गया। सड़क पर आ रहे वाहनों की रोशनी में घटना का अंदाजा लग सका। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इनका उपचार शुरू किया गया। हादसे में मरने वालों में सुनहरी लाल (50), उनकी पत्नी माल्ती देवी (45), भाभी रामश्री (45), परिवार के ही भागीरथ (60) एवं नेकराम (60) शामिल हैं।
घायलों में सुनहरी लाल केे भाई साहब सिंह, साजन सिंह, भूपेंद्र, निरंजन सिंह, चरन सिंह, नरायण सिंह, फूल सिंह, माया देवी, उर्मिला देवी, उर्मिला, कौशल्या, भूदेवी, रेखा देवी सहित डेढ़ दर्जन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जैसे ही घटना की जानकारी हुई जिला अस्पताल छावनी में तब्दील हो गया। अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर भीड़ के चलते ट्रैफिक को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। जिलाधिकारी लोकेश एम व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजयमोहन शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल पहुंचे घायलों के लिए बेड कम पड़ गए। घटना के बाद पुलिस व प्रशासन का पूरा अमला अस्पताल तो पहुंच गया, लेकिन किसी के पास मरने वालों व घायलों की सूची नहीं थी।

दुकान के खोखा और दो पश्ुाओं को भी रौंद चुका था चालक
एटा (ब्यूरो)। ग्रामीणों के अनुसार टेंकर चालक द्वारा की गई यह तीसरी घटना थी। इससे पूर्व थाना अवागढ़ के ग्राम नगला भूरा में टेंकर ने सड़क के किनारे रखे खोखे में टक्कर मार दी। घटना से घबराया चालक इतना अनियंत्रित हो गया। घटना के समय ट्रेक्टर में 29 सवारियां बैठी थीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें