एटा। पुलिस लाइन के सभागार में रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा की। कई थानाध्यक्षों को संतोषजनक कार्य नहीं होने पर चेतावनी देते हुए भविष्य में गलती दोहराने पर कड़ी कार्रवाई की हिदायत दी।
पुलिस लाइन में पिछली बार की तरह रविवार को भी अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा ने कई थानाध्यक्षों को संतोषजनक कार्य नहीं होने पर फटकार लगाई। इसके साथ ही कहा कि अपनेे थाना क्षेत्राें में कानून का राज कायम करें। थाने पर पहुंचने वाले पीड़ितों की फरियाद अच्छी तरह से सुनें और दोषियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। इसी मौके पर एसएसपी ने कहा कि लंबे समय से थानों पर लंबित चल रही विवेचनाओं का जल्द निपटाएं, फरार चल रहे आरोपियंों को जल्द गिरफ्तार कर जेल में भिजवाएं। माल निस्तारण पर भी विशेष रूप से पुलिस ध्यान दें।
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक राधेमोहन भारद्वाज के अलावा सर्किल अधिकारियों के साथ ही सभी थानाध्यक्ष भी मौजूद थे।