एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुत्र ने ही पिता को उतारा था मौत के घाट

Etah Updated Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव नगला बूला में पुत्र ने ही पिछले दिनों पिता की हत्या की थी। पिता अपने पुत्र पर भगा कर लाई गई प्रेमिका को वापस घर पहुंचाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने यह दावा हत्यारोपी पुत्र को आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर किया है। बाद में आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार हत्यारोपी पुत्र अनुराग निवासी नगला बूला थाना पिलुआ ने बताया कि वह जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व एक युवती को अपने साथ भगाकर लाया था। जिसे लौटाने के लिए उसका पिता देवराज उस पर दबाव बना रहा था। जिसे लेकर उसने अपने मामा अनूप सिंह निवासी नयाबांस थाना मिरहची के साथ मिलकर बीती नौ अक्तूबर को पिता को घर से उठाकर ले गए थे। बाद में गांव दरिगपुर में खाली पडे़ एक मकान में ले जाकर उनकी गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद हत्या की घटना को आत्महत्या में ेदर्शाने के लिए उसे आगरा ले गए थे। बाद में पुलिस ने हत्यारोपी पुत्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें