एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिखने लगीं त्योहार की खुशियां, तैयारियां चरम पर

Etah Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। दीपावली का उत्साह लोगों में बढ़ता जा रहा है। महंगाई से लोग मायूस जरूर है लेकिन त्योहार की तैयारियों पर खास असर नहीं है। शनिवार को शहर के आभूषण और बर्तन बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैं। धनतेरस की पूर्व संध्या पर ही शहर के अधिकांश बाजार खचाखच हो गए। मंदी की मार झेल रहे सर्राफा बाजार, बर्तन बाजारों में भी रौनक लौट आई। करोड़ों का माल सजाए बैठे कारोबारियों के चेहरों पर भी खुशी की लहर दिखाई दी। अधिकांश का कहना है कि रविवार का दिन खास रहेगा। स्टील के अलावा तांबा, फूल-पीतल के बर्तनों की चमक से आंखें चौंधिया रहीं हैं। शुक्रवार तक निराशाजनक बाजार से मायूस दिखे मुकेश वार्ष्णेय ने स्वीकारा कि पर्व की भीड़ बढ़ने लगी है। आभूषण विक्रेता अनिल जैन, आनंद जैन कहते हैं कि शनिवार के माहौल से उम्मीद बढ़ने लगी है।
-लाई और खिलौना-बताशों की बिक्री का अनुमान है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार बीता सप्ताह धातुओं के लिए तेजी भरा रहा। कारोबारी नितिन वर्मा, अनुज वर्मा के अनुसार सेाने के दामों में 800 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई है। वहीं, चांदी के भाव भी ढाई से तीन हजार रुपये प्रति किलो तक चढ़े हैं। बावजूद इसके उपभोक्ताओं में उत्साह बरकरार है।पूजन की दो शुभ लग्नें, लक्ष्मी पूजन, प्रभावी विधि एवं शुभ लग्न की जानकारी के लिए लोग पंडित पुरोहितों की शरण में पहुंच रहे हैं। बड़ी हनुमान गढ़ी के महंत दुर्गेश शुक्ल ने बताया कि लक्ष्मी पर्व धनतेरस पर पूजन की शाम साढ़े पांच से साढ़े छह और रात्रि सात बजे से साढ़े आठ तक दो शुभ लग्न हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें