एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

काम पर लौटे शिक्षक-कर्मचारी

Etah Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। आरक्षण बिल के विरोध में चल रहा शिक्षकों-कर्मचारियों का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। बुधवार को संसद में संासदों ने बिल का विरोध कर इस काले कानून को पारित नहीं होने देने पर शिक्षक, कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राज्यसभा में बिल के पारित होने पर शिक्षकों में आक्रोश था लेकिन जिस तरह से सपा, बीजेपी संासदों ने संसद की कार्यवाही बाधित कर काले कानून को पारित नहीं होने दिया उसे लेकर खुशी है। अध्यक्ष मुनेश सिसौदिया ने कहा कि लोकसभा में आरक्षण बिल पास न होना राष्ट्रहित में है। इससे 80 प्रतिशत जनमानस की भावनाओं को ठेस लगने से बची है। इस काले कानून को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उपाध्यक्ष लोकपाल सिंह यादव, नेमसिंह वर्मा, महावीर सिंह यादव ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण लागू हो जाने से सामान्य शिक्षकों में कुंठा एवं निराशा होती। मौके पर ओमेन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह यादव, राकेश चौहान, अमीर सिंह यादव, प्रवीन कुमार, शैलेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, सुशील कुमार, रिषीपाल सिंह चौहान, डा.अवनीश यादव, चिंतामणि वशिष्ठ, राजवीर सिंह, रजनीश यादव, मनोज यादव, ममता वर्मा, सर्वेश, शंकरलाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें