एटा। नए साल के स्वागत में शहर में मंगलवार को भी आयोजन जारी रहे। कड़ाके की ठंड में जहां सोमवार की अर्धरात्रि तक न्यू इयर का धमाल रहा। वहीं मंगलवार को किसी ने पार्टी की तो कई लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान कर नववर्ष को शुभ बनाने की कामना की।
नए साल का उत्साह कड़ाके की ठंड पर भारी पड़ गया। सोमवार की रात को शहर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर जमकर धमाल हुआ। वहीं मंगलवार को भी आयोजनों की धूम रही। किसी ने पार्टी की तो कई लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान किए। नए साल में अधिकांश स्कूल कॉलेजों में भी पार्टियाें का आयोजन हुआ। सर्वोदय इंटर कॉलेज में प्रवक्ता यश सक्सेना ने गजक बांटकर न्यू ईयर की बधाई दी, तो वहीं मातृ संस्था सर्वोदय आश्रम ने विद्यालय परिवार के लिए विशेष भोज का आयोजन किया। संस्था सचिव ब्रहमानंद दीक्षित ने बताया कि नए वर्ष के उपलक्ष्य में इस पार्टी का आयोजन किया जाता है।
जेल रोड स्थित एसएमएस गर्ल्स स्कूल में छात्राओं ने नववर्ष पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी एवं गौरव यादव ने केक काटा। मौके पर प्रधानाचार्य निगहत परवीन, रानी खान, निशा यादव, प्रिया, अंकिता, अपूर्वा, सोनम, वंदनी, रजनी, प्रतिष्ठा, आरती आदि मौजूद रहीं।