एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांव बिछंद में राजस्व व पुलिस टीम पर हमला

Etah Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जैथरा। थाना क्षेत्र के गांव बिछंद में पैमाइश के बाद निर्धारित की गई जमीन पर प्रधान द्वारा मिट्टी न डलवाकर दूसरे के खेत में रास्ता बनाकर डलवाई जा रही मिट्टी का कुछ लोगों द्वारा किए गए विरोध पर जांच करने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम पर ग्रामीणों और मजदूरों ने हमला बोल दिया। इस दौरान किए गए पथराव व हमले में एसओ जैथरा व एसओ राजा का रामपुर सहित पांच पुलिस कर्मी और दो ग्रामीण घायल हो गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग भी की। इस बीच पुलिस वहां से भाग निकली। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार दोपहर दो बजे की है। बताते हैं कि दो दिन पहले राजस्व टीम गांव बिछंद में गई थी और मनरेगा के तहत पुरानी सड़क पर पड़ने वाली मिट्टी आदि की पैमाइश कर चली आई थी। गांववालों का आरोप है मंगलवार की दोपहर प्रधान वीरपाल द्वारा मनरेगा के तहत चयनित की गई सड़क पर मिट्टी न डलवाकर दूसरे के खेत में रास्ता निकालकर मिट्टी डलवाई जा रही थी। इसका लोगाें ने विरोध किया और जानकारी राजस्व विभाग व थाना पुलिस को दी। इस पर राजस्व टीम व एसओ जैथरा सिपाहियों के साथ गांव पहुंच गए। और जांच पड़ताल करने लगे। इस बीच एक पक्ष की उनसे झड़प हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि पथराव और फायरिंग की नौबत आ गई। पथराव व हमले में जैथरा थानाध्यक्ष इन्द्रेश भदौरिया, एसओ राजा का रामपुर श्रीनिवास यादव, सिपाही सुमित मिश्रा, रामतेज और सरकारी जीप चालक रामपाल के अलावा ग्रामीण बालकराम और सालिगराम भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने थानाध्यक्ष जैथरा को गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी लोकेश एम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय मोहन शर्मा के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें