एटा। पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला दली निवासी एक अधेड़ की दिमागी बुखार से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अधेड़ की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पिलुआ क्षेत्र के गांव नगला दली निवासी भूर सिंह (55) पिछले पांच दिन से दिमागी बुखार से पीड़ित था। जिसे परिजनों ने कसबा पिलुआ स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के क्लीनिक पर भर्ती कराया था। जहां से मंगलवार को चिकित्सक ने उसे गंभीर बता जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।