एटा। बसंत के आगमन पर जहां मौसम मल्हार गा रहा है, पशु-पक्षी झूम रहे हैं, वहीं शहर में भी ऋतुओं के राजा का जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्णकार क्षत्रिय समाज द्वारा निकाली गई बसंत शोभायात्रा में सैकड़ों लोग उमड़े। शोभायात्रा में आधा दर्जन झांकियां लोगों का आकर्षण बनी रहीं। बैंड की मधुर स्वर लहरियों पर भक्तजन जमकर थिरकते।
बसंत पंचमी पर्व पर शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। स्वर्णकार क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सबसे आगे घोड़ों पर सवार लोग थे। इसके बाद आधा दर्जन आकर्षक झांकियां देखते ही बन रही थीं। भजन एवं धार्मिक गीत और बैंडबाजों की धुनों पर भक्त जन झूमते चल रहे थे। घंटाघर स्थित स्वर्णकार मंदिर से शुरु हुई शोभायात्रा जीटी रोड, हाथी गेट, वली मोहम्मद चौराहा, रेवाड़ी मोहल्ला, लोकमन दास तिराहा, नन्नूूमल चौराहा, मेहता पार्क होती हुई पुन: मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र बंधु, अनिल कुमार चंदेल, ब्रजेश कुमार, अनिल कुमार पप्पू, गौरव चौहान, ललित वर्मा बंटी, नितिन वर्मा रिक ूं, अनुज वर्मा, सुधीर वर्मा, ईशान सिंह, सूर्याश वर्मा, अनिकेत सिंह आदि थे।