एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

झाड़ियों में मिला युवक का शव

Etah Updated Mon, 10 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई परिसर स्थित झाड़ियों में रविवार सुबह एक युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना मलावन क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी हरपाल सिंह (30) पुत्र नरेश चंद्र आजकल कासगंज रोड स्थित आईटीआई क्षेत्र में रह रहा था। उसका शव रविवार सुबह झाड़ियों में पड़ा मिला। सुबह शौच को गए लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि हरपाल शनिवार दोपहर से लापता था। देर रात तक उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
पुलिस के अनुसार, हरपाल शराब पीने का आदी था। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। हरपाल की मौत हत्या है अथवा हादसा? इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। हालांकि परिवारीजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें