एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सरकार की तानाशाही के विरोध में शिक्षक लामबंद

Etah Updated Sun, 14 Jul 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जैथरा/एटा। वर्षों से लंबित शिक्षक समस्याओं से खफा माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेश सरकार से दो-दो हाथ करने का ऐलान कर दिया है। नेहरू स्मारक इंटर कालेज जैथरा में आयोजित माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक में शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी एवं शिक्षक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मनमानी और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने आश्वासनों से सरकार मुकर रही है। सरकार की तानाशाही के चलते शिक्षकों का हक और पहचान खतरे में है। दो दशक बाद भी सरकार जहां विनियमितीकरण नहीं कर रही है। वहीं पेंशन समाप्त कर उनकी सेवा सुरक्षा को बाधित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों वित्तविहीन शिक्षक अनिश्चितता के दौर में हैं। ऐसे में शिक्षकों को अब करो या मरो की राह पर आना ही होगा। उन्होंने सरकार को भी चेतावनी दी कि प्रदेश सरकार को शिक्षकों की अनदेखी भारी पड़ेगी। इसके साथ ही ऐलान किया कि 16 जुलाई से शुरू होने वाला प्रदेशव्यापी आंदोलन मांग पूरी न होने तक जारी रहेगा। सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी रामलाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, जिलामंत्री लज्जाराम यादव ने अपने संबोधन में शिक्षक एकता का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह चौहान, आरके तिवारी, मुकेश शर्मा, एसएस बघेल, मनोज तिवारी, डा. सुधीर गुप्ता, डा. दिलीप गुप्ता, पवन जैन आदि मौजूद रहे।

16 से होगा आंदोलन का आगाज
एटा (ब्यूरो)। शिक्षक विधायक जगवीर किशोर जैन ने ऐलान किया 16 जुलाई को संगठन इकाइयों पर बैठक कर शिक्षक मुख्यमंत्री को विरोध ज्ञापन प्रेषित करेंगे। एक अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षक जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देंगे। 11 अगस्त को राज्य परिषद की बैठक में प्रस्तावित हड़ताल एवं जेल भरो आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें