एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शिथिलता पाए जाने पर होगी कार्रवाई

Etah Updated Wed, 21 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा/अलीगंज/जलेसर। जनपद की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तो कुछ को संबंधित विभागों को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम लोकेश एम. ने कहा कि तहसील दिवस सरकार की प्रमुखता से शामिल है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्या निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मनरेगा के तहत गांवों में कार्य चलते रहने चाहिए। उन्होंने डा. राममनोहर लोहिया समग्र विकास योजनांतर्गत चयनित ग्रामों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से शत-प्रतिशत संतृप्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान 18 राजस्व, सात पुलिस, सात विकास, नौ शिक्षा तथा 10 अन्य विभागों से संबंधित कुल 51 प्रार्थनापत्र आए। तहसील दिवस में एसएसपी अजय मोहन शर्मा, सीडीओ प्रभात कुमार शर्मा, एसडीएम अलीगंज भैरपाल सिंह सहित सभी जिला स्तरीय एवं क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद थे।
इधर, तहसील एटा में एडीएम राजस्व राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 20 राजस्व, 19 पुलिस, 17 विकास, 12 अन्य विभागों से संबंधित कुल 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। इनमें से सात का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम रवि प्रकाश श्रीवास्तव, तहसीलदार आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं तहसील जलेसर में एसडीएम संदीप कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 10 राजस्व, दो विकास, एक पुलिस, एक समाज कल्याण, चार विद्युत, एक जल निगम, एक शिक्षा, तीन नगरपालिका परिषद तथा दो अन्य सहित कुल 26 प्रार्थनापत्र आए। तहसील दिवस में तहसीलदार लालताप्रसाद, सीओ रमन पाल सिंह आदि क्षेत्रीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें