एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो विवाहिताएं घर से निकालीं

Etah Updated Wed, 25 Dec 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा (ब्यूरो)। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर दो विवाहिताओं को ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित विवाहिताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली नगर के कांशीराम कालोनी निवासी हसीना बेगम ने अपनी बेटी परवीन की शादी जिला मैनपुरी थाना कुरावली के गांव चंदोई निवासी मोहम्मद रफीक के साथ की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये मांगने लगे। पूरा न कर पाने पर ससुरालीजनों ने परवीन को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है। मामले में परवीन की मां हसीना बेगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इधर, कोतवाली नगर के मोहल्ला कैलासगंज निवासी मीना कुमार की शादी जिला फीरोजाबाद थाना पाढ़म के जैन मंदिर के पास निवासी पूरन वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने मीना को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में मीना ने ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें