एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुकान की छत गिरने से मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Etah Updated Fri, 23 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गुरुवार शाम ऋषि मार्केट स्थित एक दुकान की छत तोड़ते समय अचानक वह भरभराकर नीचे गिर पड़ी। छत के मलबे में दो मजदूर दब गए। घायल मजदूरों को लोगाें ने प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां एक मजदूर घमंडी लाल (55) की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए शव को दुकान के सामने रख मुआवजे की मांग की। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
शहर के ऋषि मार्केट में लक्ष्मनदास हिराणी की बैबी गिफ्ट कलेक्शन के नाम से दुकान है। कुछ दिनों से उनकी दुकान में रिपेरिंग का काम चल रहा है। गुरुवार को दुकान की छत मजदूर घमंडी लाल निवासी नगला डिलाई निधौलीकलां व साथी मजदूर तोड़ रहे थे। शाम करीब चार बजे एकाएक छत भरभराकर नीचे आ गिरी। मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए। चीखने पर स्थानीय लोगों ने मलबे से दोनों को बाहर निकाल प्राइवेट नर्सिंग होम पर भर्ती कराया, जहां घमंडी लाल की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दूसरे घायल का नाम पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें