एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खंभे न तार फिर भी आ जाते बिल

Etah Updated Mon, 02 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

राजा का रामपुर/भरगैन। कस्बा भरगैन के मोहल्ला अहमद थोक वार्ड नंबर एक में लोगों ने पांच महीने पहले बिजली के कनेक्शन कराए थे। उस वक्त अधिकारियों ने कहा था कि कनेक्शन होते ही यहां खंभे लगाकर तार खिंचवा दिए जाएंगे, लेकिन ऐसा आज तक नहीं हुआ। जबकि बिल हर महीने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है जब इसकी शिकायत लेकर विभागीय अधिकारियों व चेयरमैन के पास भी जाते हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। दिलबहार खान, कल्लू, इस्लाम, तौफीक, आजाद शहनमा, काशिम, सलीम, रहमुल्ली खान का कहना है कि चुनाव से पहले विधायक ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही यहां ट्रांसफार्मर व खंभे लगवा दिए जाएंगे, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इस गर्मी के मौसम में बिजली न मिलने से बुरा हाल है।
यही हाल राजा का रामपुर के मोहल्ला पछायां जाटवान का है। यहां मस्जिद के पास लगे सीमेंट के दो खंभे दो महीने पहले आई आंधी में टूट गए थे और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। कर्मचारी यह कहकर इन्हें यहां से ले गए थे कि दो चार दिन में नए लगा दिए जाएंगे, लेकिन आज तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। यहां के आशुतोष तिवारी का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत कीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी। नन्हे टेलर का कहना है कि तार एवं खंभे गायब हैं, लेकिन बिल लगातार आ रहा है। कपील खां, सहदेव, रामानंद, रामशंकर, सत्यप्रकाश, राजेश मिश्रा आदि ने खंभे लगवाकर बिजली आपूर्ति सुचारु कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें