एटा/मारहरा। कस्बा क्षेत्र में एक दुकानदार ने किशोरी की अश्लील क्लीपिंग बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वहीं, सोमवार की रात उसे अपनी मोबाइल की दुकान पर बुला लिया और बेहोशी की हालत में बंद कर दिया। बाद में वहां से भाग गया। होश आने पर किशोरी ने शोर किया। इस पर दुकान मालिक ने शटर खोलकर उसे निकाला। लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। वहीं इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
कसबा स्थित एक मोबाइल की दुकान के संचालक ने एक किशोरी को अपने जाल में फंसाकर उसकी अश्लील क्लीपिंग बना ली। बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। बताते हैं कि आरोपी ने धमकी देकर किशोरी को सोमवार की रात दुकान पर बुला लिया। बाद में बेहोशी की हालत में दुकान के अंदर छोड़कर भाग गया। जब किशोरी को होश आया तो उसने दुकान का शटर बजाया और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर ऊपर रह रहे दुकान मालिक नीचे आए। उन्होंने एकत्रित हुए लोगों के सामने शटर खोलकर उसे निकाला। किशोरी वहां एक पल भी नहीं रुकी और भाग गई। लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि इस मामले में उन्हें अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। न ही पीड़ित परिवार थाने आया है। यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।