एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लव जेहाद पर बयान भड़काने वाले: मानपाल

Etah Updated Wed, 17 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह ने कहा कि सांसद साक्षी महाराज मदरसों में आतंकवाद की ट्रेनिंग देने वाले और लव जेहाद के संबंध में जो बयान दे रहे हैं वह भड़काने वाले हैं। इनसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता है, इसलिए प्रदेश सरकार को चाहिए कि वह उनके खिलाफ कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि जो साक्षी कह रहे हैं वह उनसे सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानपाल मंगलवार को यहां नई बस सेवा का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में हुए उपचुनाव में सपा को मिली अच्छी सफलता पर कहा कि यह सपा के अच्छे कामों का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि इन परिणामों का असर 2017 के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। लोगों को अब अपनी गलती का अहसास हो रहा है। मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से जनता पार्टी की लहर दो साल में ही खत्म हो गई थी, वही हाल मोदी सरकार का होने वाला है।
उन्होंने बस स्टैंड के बाहर जीटी रोड पर खड़ी होने वाली बसों को परिसर के अंदर खड़े होने के एआरएम को निर्देश दिए। कहा कि बस स्टैंड के बाहर खड़ी होने वाली प्राइवेट बसों को दूसरी जगह खड़ा करने के लिए डीएम व एसएसपी से बात करेंगे। डग्गामारी पर अंकुश लगाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें