एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला टेंपो चालक का शव

Etah Updated Tue, 04 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

एटा। रविवार शाम करीब सात बजे गांव नगला गंगा के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने शव की पहचान कर परिवारीजनों, पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस व परिवारीजन पहुंच गए। भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सड़क दुर्घटना बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सकरौली के गांव नगरिया भूड़ निवासी उमेश (24) पुत्र मुंशीलाल टेंपो चालक था। रविवार की सुबह बाइक से किसी काम से अवागढ़ आया हुआ था। उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। देर सायं करीब सात बजे थाना अवागढ़ के गांव नगला गंगा के पास सड़क किनारे लोगों ने एक शव पड़ा देखा। एक युवक ने शव की पहचान कर परिवारीजनों, पुलिस को सूचना दी। परिवारीजनों ने मृतक की पहचान उमेश के रूप में की। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई अजय ने अपने चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। कहना है कि चार महीने पहले उसका चचेरे भाइयों से झगड़ा हुआ था और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। सीओ जलेसर अंबेश चंद्र त्यागी का कहना है कि उमेश की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद मौत हुई है। जिसकी तहरीर मृतक का भाई अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध दे चुका है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें