तपती धूप में कक्षाओं की ओर बढ़ती गोरखपुर यूनिवर्सिटी की छात्राएं।
- फोटो : shivharsh
दो दिनों से पारा 40 के आसपास बना है। आर्द्रता कम होने से बदन झुलस जा रहा है। गर्म हवाएं नस्तर की तरह चुभ रही हैं। बाजार में सन्नाटा पसरा है। ज्यादातर लोग घर में ही दोपहर काट रहे हैं। जिन्हें बाहर निकलना पड़ रहा है उन्हें तमाम जतन करने पड़ रहे हैं। कोई छाते के नीचे भी चेहरा ढककर जाता दिख रहा है तो कोई नारियल पानी, गन्ने का रस, नीबू शिकंजी, आम का पना पीकर तल्खी से पार पाने की कोशिश कर रहा है। शुक्रवार की दोपहर को ‘अमर उजाला’ के छायाकारों शिवहर्ष द्विवेदी और राजेश कुमार ने अपने कैमरे में कुछ यूं कैद किया।