एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बेरोजगार युवकों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग

गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बेरोजगार युवकों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़। ऑल इंडिया आर्म्स डीलर्स एसोसिएशन ने लखनऊ में गृह सचिव भगवान स्वरूप से मिलकर आर्म्स डीलर्स की समस्याओं से अवगत कराते हुए बेरोजगार युवकों को लाइसेंस जारी किए जाने की मांग की, जिससे वे अपनी आजीविका चला सकें।
मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष फसीह चौधरी ने कहा कि कोर्ट के आदेश द्वारा प्रदेश सरकार ने नए शस्त्र लाइसेंस पर से रोक तो हटा दी, लेकिन आवेदकों को भी अभी भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह स्थिति शस्त्र विक्रेताओं पर भी भारी पड़ रही है। उन्होंने गृह सचिव को सुझाव देते हुए कहा कि पढ़े लिखे और चारित्रिक दृष्टि से सही युवाओं को शस्त्र लाइसेंस मुहैया कराए जाएं, जिससे वे सिक्योरिटी आदि की नौकरियां कर सकें। इससे कहीं हद तक बेरोजगारी की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। गृह सचिव ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीसी शुक्ला, बबलू सिंह, अब्दुल आदि पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें