एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली कटौती से शहर, देहात में मचा कोहराम

Updated Fri, 21 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बिजली कटौती से शहर, देहात बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी में बिजली की कटौती से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। शहर, देहात अंचल में जबरदस्त कटौती की जा रही है। ऐसे में फसलों की सिंचाई प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। वहीं शहर के लोगों को पानी किल्लत की समस्या झेलनी पड़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भले ही शहर, देहात को भरपूर बिजली आपूर्ति देने के आदेश किए हों, लेकिन कंट्रोल से बिजली की जबरदस्त कटौती की जा रही है। आलम यह है कि बृहस्पतिवार रात के समय देहात अंचल में काफी समय तक कटौती जारी रही।
विज्ञापन


ऐसे में भीषण गर्मी में लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, आपूर्ति बाधित रहने से देहात अंचल में फसलों की सिंचाई भी काफी हद तक प्रभावित हो रही है। धान की फसल के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना किसानों को मुश्किल हो रहा है।

निगम अफसरों की इस कार्य प्रणाली से लोगों में गुस्सा है। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की गई है। कंट्रोल से ही कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें