सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fever, eye allergy patients increase in summer

Hapur News: गर्मी में बुखार, आंखों की एलर्जी के मरीज बढ़े

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Fever, eye allergy patients increase in summer
जिला अस्पताल की ओपीडी में आंखों की जांच करतीं चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। तेज गर्मी और उमस से डिहाइड्रेशन व आंखों में एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सुबह से जिला अस्पताल और सीएचसी में ऐसे मरीजों की कतार लग जा रही है। चिकित्सक इसे बदलते मौसम का कारण बता रहे हैं। बुखार भी मरीजों को परेशान कर रहा है।
Trending Videos

सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि गर्मी में पानी कम पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और त्वचा के रोगों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। गर्मी में पसीना, नमी और गीले कपड़ों को देर तक पहने रहना फंगल इंफेक्शन के लिए दिक्कत का कारण बनता है। रोजाना 3-4 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए। गीले कपड़ों को तुरंत बदलें और शरीर को साफ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश ने बताया कि इस मौसम में आंखों में सूखापन और एलर्जी बढ़ रही है। आंखों को लगातार साफ पानी से धोएं, बाहर निकलते समय चश्में का प्रयोग करें। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समरेंद्र राय ने बताया कि इस मौसम में बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम और बुखार तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टर ने अभिभावकों को सलाह दी कि बच्चों को पर्याप्त पानी पिलाएं और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed