सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CCSU: New schedule of postponed examinations released

सीसीएसयू:स्थगित परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
CCSU: New schedule of postponed examinations released
विज्ञापन
हापुड़। बकरीद के चलते 28 मई को होने वाली तमाम परीक्षाएं स्थगित करने के साथ ही अब इन परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। साथ ही 9 मई की स्थगित परीक्षाएं भी 29 मई को होंगी। इसके अलावा मौखिक परीक्षाओं को लेकर कॉलेजों में तिथि घोषित की गई है। अंक पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।


सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी, पीजी के विभिन्न कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। कॉलेजों में 27 मई को बकरीद के चलते अवकाश रखा गया था लेकिन अब बकरीद 28 मई की है। इस कारण इस दिन होने वाली तमाम परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इन परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार 28 मई को स्थगित बीए एलएलबी के दसवें सेमेस्टर की परीक्षा पांच जून और बीकॉम एलएलबी के दसवें सेमेस्टर की परीक्षा भी पांच जून को होगी। 21 मई को स्थगित एलएलबी के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा अब पांच जून को होगी। 28 मई की स्थगित एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 11 जून को होगी। इसके अलावा 9 मई को स्थगित बीएबीएड तृतीय वर्ष कोर्ड संख्या एई-315 की परीक्षा अब 29 मई को होगी।
विज्ञापन
Trending Videos


मौखिक परीक्षाओं के कार्यक्रम जारी

बीकॉम षष्ठम सेमेस्टर के छात्रों की विस्तृत विषयों की मौखिक परीक्षा एसएसवी पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग में संपन्न होंगी। रॉल नंबर 230028001319 से 230028001430 और रोल नंबर 230028001431 से 230028001545 और रोल नंबर 230028001546 से 230028001587 की मौखिक परीक्षा एक जून को सुबह साढ़े 9 बजे से होगी। इसके अलावा रोल नंबर 210028303058 से 230028001318 की मौखिक परीक्षा छह जून को सुबह साढ़े 9 बजे से होगी।
सात दिन के अंदर पोर्टल पर अंक अपलोड करने के निर्देश

अंतिम सेमेस्टर जून-2026 और अंतिम वर्ष-2026 के समस्त पाठ्यक्रमों के आंतरिक/प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा के अंक पोर्टल पर सात दिन के अंदर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। दीक्षांत समारोह से पहले परिणाम घोषित करने को लेकर विश्वविद्यालय गंभीर है।

स्थगित परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

विश्वविद्यालय द्वारा स्थगित परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। छात्र इन तिथियों का ध्यान रखें, ताकि पेपर न छूट सके। मौखिक परीक्षाओं के अंक भी पोर्टल पर अपलोड समय से कर दिए जाएंगे। - प्रो. नवीन चंद्र, प्राचार्य, एसएसवी पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed