{"_id":"6a1721f64d864e9a4a09f597","slug":"due-to-increase-in-diesel-prices-freight-became-expensive-by-20-percent-hapur-news-c-135-1-hpr1001-142115-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीजल के दाम बढ़ने से 20 फीसदी तक महंगा हुआ माल भाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीजल के दाम बढ़ने से 20 फीसदी तक महंगा हुआ माल भाड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हापुड़। लगातार बढ़ रही तेल कीमतों का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। जिले के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़े में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि कर दी है। इसका असर घर-घर उपयोग में आने वाले जरूरत के हर सामान पर पड़ेगा। माल भाड़ा बढ़ने के साथ ही रसोई का बजट भी बिगड़ने वाला है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें भले ही कम हुई हों लेकिन तेल के दाम यहां लगातार बढ़े हैं। पिछले 15 दिनों में चार बाद पेट्रोल, सीएनजी और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। जिले से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में माल लदीं गाड़ियां विभिन्न जनपद व प्रदेशों के लिए निकलती हैं। तेल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा 20 फीसदी तक बढ़ गया है। माल भाड़ा बढ़ने से महंगाई का असर हर वस्तु पर पड़ना तय माना जा रहा है।
ट्रांसपोर्टर अशोक बबली का कहना है कि डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद माल भाड़ा 15 से 20 फीसदी तक बढ़ गया है। इसका सीधा असर किराना, फल-सब्जी और डेयरी सहित प्रत्येक वस्तु पर पड़ेगा। आने वाले दिनों में सभी चीजों पर इसका असर साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन
रसोई पर भी पड़ रहा असर
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट भी बिगड़ने लगा है। रिफाइंड टिन 2300 रुपये से 2450 रुपये पहुंच गया है। मसूर दाल की कीमत 115 रुपये से बढ़कर 130 रुपये पहुंच गई हैं। चीनी की कीमत भी 2200 रुपये प्रति कट्टा से बढ़कर 2250 रुपये पहुंच गई है। राजेंद्र पंसारी ने बताया कि तेल की बढ़ती कीमतों का असर किराना बाजार में धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में इसका प्रभाव और बढ़ेगा।

Trending Videos