एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस ने जिले भर से वसूला 3,15000 रुपये समन शुल्क

Updated Mon, 27 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने जिले भर से वसूला 3,15000 रुपये सम्मन शुल्क
हापुड़। यातायात माह के दौरान जिले भर में चले ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 3,15000 रुपये का सम्मन शुल्क वसूला। इस दौरान 805 वाहनों के चालान काटे गए।
रविवार को एसपी हेमंत कुटियाल के आदेश पर अभियान चलाया गया। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में 134 वाहनों के चालन कर 48300 रुपये, थाना हापुड़ देहात पुलिस ने 41 वाहनों के चालन कर 36750 रुपये, बाबूगढ़ पुलिस ने 63 वाहनों का चालन कर 25100 रुपये, पिलखुवा पुलिस ने 231 वाहनों का चालन कर 1,06700 रुपये, हाफिजपुर पुलिस ने 54 वाहनों के चालान कर 10500 रुपये, गढ़ पुलिस ने 44 वाहनों का चालन कर 25300 हजार रुपये व धौलाना पुलिस ने 77 चालान कर 20350 रुपये सम्मन शुल्क वसूल किए। इसके अलावा यातायात पुलिस ने 161 चालान काटकर 42 हजार रुपये का सम्मन शुल्क वसूला।
विज्ञापन

जिले में कुल मिलाकर 805 वाहनों के चालान काटे गए। इसमें से 3,15000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
जांच के दौरान वाहन चालकों को वाहनों के कागज, हेलमेट लगाने, गाड़ी द्वारा प्रदूषण नहीं करने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने के लिए जागरूक किया है। एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें