हापुड़। अर्जुन नगर निवासी एक पशु व्यापारी की बाइक की डिग्गी में रखे 80 हजार रुपये बुधवार सुबह चोरी हो गए। पीड़ित ने दो लोगों पर रुपये चुराने का आरोप लगा सीओ को शिकायती पत्र सौंपा है। सीओ ने कोतवाली पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। अर्जुन नगर निवासी बोबी त्यागी भैंसों और गायों का व्यापार करता है। बुधवार की सुबह बोबी घर से 82 हजार अपनी बाइक की डिग्गी में डालकर चला था। उसने बताया कि दो हजार रुपये उसने पुराना बाजार स्थित खल चूरी वाले को दिये और शेष 80 हजार रुपयों को उसने डिग्गी में रख दिया। इसके बाद वह बाद गाय खरीदने के लिए पुरानी चुंगी पर आ गया। इसी दौरान दो परिचित युवक उसके पास आए और तहसील तक जाने के लिए उसकी बाइक ले गए। थोड़ी देर के बाद जब वह दोनों वापस आये तो बाइक की डिग्गी खुली हुई थी और रुपये गायब थे। उसने दोनों युवकों पर शक जाहिर करते हुए सीओ सिटी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की है। सीओ ने एसओ सहदेव सिंह को जांच के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें