गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट गेस्ट हाउस में शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन, जिला पंचायत और पालिका परिषद की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज समेत गणमान्य लोगों से सुझाव लेकर उन पर अमल किया जाएगा।
और पढ़ें
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले के आयोजन में तीर्थ पुरोहितों की अनदेखी पर अमर उजाला ने शुक्रवार को खबर प्रकाशित की थी। उपजिलाधिकारी जयशंकर मिश्रा ने बताया कि शनिवार को कार्तिक पूर्णिमा मेले के संबंध में मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज समेत गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है।