एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताबड़तोड़ फायरिंग में चार के खिलाफ रिपोर्ट

Hapur Updated Tue, 12 Nov 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गढ़मुक्तेश्वर। भैंसा दौड़ को लेकर हुई फायरिंग के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। लेकिन बावजूद इसके क्षेत्र के लोगों में दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि खादर मेले में आने के दौरान रविवार रात मेरठ के रोहटा और दौराला क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बीच पहले भैंसा-बुग्गी ले जाने की शर्त लगी हुई थी। जिसको लेकर गढ़-चौपला स्थित अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर दोनों गुटों के लोगों में जमकर संघर्ष हो गया था। 50 से भी अधिक राउंड फायरिंग होने से लुहारी निवासी समर चौधरी समेत रोहटा और दौराला क्षेत्र का रिंकू, कप्तान सिंह, दीपक, उमेश घायल हो गया था। करीब आधा घंटा तक जमकर मचे तांडव से आसपास के कई मुहल्लों में बड़े स्तर पर दहशत फैल गई है। घटना के बाद पुलिस ने सड़कों के किनारे पड़ाव डालने वालों को रात में ही मेले के लिए खदेड़ दिया था। लेकिन अभी तक फायरिंग के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। फायरिंग में जख्मी थाना दौराला के गांव सरसवा निवासी कप्तान सिंह के मामा ऋषिपाल ने चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। ऋतुराज, दीपक निवासी रोहटा, दीपक निवासी मेंहढ़ी समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें